इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला रविवार, 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में दिल्ली के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।
AccuWeather के अनुसार, मैच के दिन तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। बारिश का कोई खतरा न होने के कारण, फैंस दो टीमों के बीच एक पूरे मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। दिल्ली से ज्यादा इस मैच की जरूरत राजस्थान की टीम को है क्योंकि उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का अभी भी शानदार मौका है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 226 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन ठोके थे। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को केएल राहुल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।