इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood Retirement) ने मंगलवार (22 सितंबर) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लगातार चोट के कारण परेशान रहने के कारण मेडिकल सलाह के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।
2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वुड ने 38 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 119 विकेट चटकाए। जिसमें 37 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। इसके अलावा उन्होंने 70 वनडे और 38 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 80 और 54 विकेट लिए। वह इंग्लैंड के लिए आखिरी बार नवंबर 2025 में खेले थे।
वुड ने इंग्लैंड को 2019 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया। अपनी सरजमीं पर हुए उस टूर्नामेंट में वुड ने 18 विकेट लिए थे और अपनी तेज स्पीड से प्रभावित किया था। फाइनल में चोटिल होने के बावजूद भी उन्होंने पूरी स्पीड से गेंदबाजी की थी।