Faf du Plessis All Time RCB XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने RCB की ऑल टाइम इलेवन का चुनाव किया है।
विराट कोहली को नहीं चुना ओपनर: फाफ डु प्लेसिस ने अपनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन में विराट कोहली को सलामी बल्लेबाज़ की पॉजिशन नहीं दी है क्योंकि उन्होंने क्रिस गेल के साथ खुद को ओपनर बैटर के तौर पर चुना है। बता दें कि फाफ साल 2022 से लेकर साल 2024 तक RCB टीम का अहम हिस्सा रहे जहां उन्होंने 45 मैचों में 15 हाफ सेंचुरी ठोककर 1,636 रन बनाए। IPL टूर्नामेंट में उनके नाम 154 मैचों में 4,773 रन दर्ज हैं।
उन्होंने विराट को नंबर-3, रजत पाटीदार को नंबर-4 और एबी डी विलियर्स को नंबर-5 की पॉजिशन के लिए चुना है। इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का चुनाव किया है, जो कि साल 2026 में आरसीबी के साथ बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर जुड़े हुए हैं।