IND vs NZ: Glenn Phillips ने तूफानी शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने (Glenn Phillips 107 vs India)
India vs New Zealand 4th T20I Records: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अपने तूफानी शतक से इतिहास रच दिया। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स ने 49 गेंदों में 218.37 की स्टाईक रेट से 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके औऱ 10 छक्के जड़े।
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में फिलिप्स संयुक्त रूप टॉप पर पहुंच गए हैं। तीसरा शतक जड़कर उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बराबरी की है।