Hardik Pandya ने बनाया अनोखा T20 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने (Image Source: AFP)
India vs Netherlands: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के जड़े। इसके अलावा गेंदबाजी में तीन ओवर में 40 रन देकर 1 वितेट लिया। इस मैच के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
टी-20 में 6000 रन
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं।। उनके अब 323 मैच की 279 पारियों में 6002 रन हो हो गए हैं।