IPL 2026: जोफ्रा आर्चर के सामने नहीं चली ऋतुराज गायकवाड़ की चाल, क्लीन बोल्ड कर भेजा डगआउट; देखें VI (Image Source: X)
आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस विकेट ने CSK की शुरुआत को और बिगाड़ दिया और शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान रॉयल्स ने मैच पर पकड़ बना ली।
सोमवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन (6 रन) के रुप में टीम को पहला झटका लगा और इसके तुरंत बाद तीसरे ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी आर्चर की खतरनाक गेंद का शिकार बन गए।