India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब टी-20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास में 38-38 विकेट दर्ज हैं।।