Advertisement

IPL 2023: मार्क वुड और काइल मेयर्स का कहर, LSG ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया

आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स की 73 रन की तूफानी पारी और मार्क वुड के 5 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 01, 2023 • 23:29 PM
IPL 2023: मार्क वुड और काइल मेयर्स का कहर, LSG ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया
IPL 2023: मार्क वुड और काइल मेयर्स का कहर, LSG ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के तीसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स की 73 रन की तूफानी पारी और मार्क वुड के 5 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में दिल्ली ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खलील अहमद की जगह अमन खान को और लखनऊ ने आयुष बदोनी की जगह कृष्णप्पा गौतम को खिलाया। 

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 2 चौको और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली।

Trending


दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट खलील अहमद और चेतन सकारिया ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान वार्नर के बल्ले से निकले। उन्होंने 48 गेंद में 7 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 20 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाये।

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मार्क वुड ने लिए उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 14 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट आवेश खान और रवि बिश्नोई को मिले।


Cricket Scorecard

Advertisement