Advertisement

VIDEO: छड़ी का सहारा लेकर ऋषभ पंत DC को चीयर करने पहुचें,एक्सीडेंट के बाद पहली बार मैदान में आये नजर

मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 04, 2023 • 20:48 PM
IPL 2023: ऋषभ पंत ने स्टैंड से किया दिल्ली कैपिटल्स को चीयर, दुर्घटना के बाद पहली बार मैदान में आये
IPL 2023: ऋषभ पंत ने स्टैंड से किया दिल्ली कैपिटल्स को चीयर, दुर्घटना के बाद पहली बार मैदान में आये (Image Source: Google)
Advertisement

मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पिछले साल एक भयानक कार दुर्घटना के दौरान कई चोटों की वजह से दिल्ली के कप्तान पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए है। उनकी जगह इस सीजन में टीम की कप्तानी डेविड वार्नर कर रहे है। 

पंत को एक एसयूवी में अरुण जेटली स्टेडियम में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें छड़ी के सहारे चलते हुए साफ देखा जा सकता है। स्टेडियम में फैंस द्वारा उनका स्वागत करने के दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और काले रंग का शेड पहन रखा था। पंत के पैरों में भारी पट्टी थी क्योंकि वह दिसंबर में एक घातक कार दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों से उबर रहे है। विशेष रूप से, दिल्ली के फैंस ने अपने कप्तान के लिए एक विशेष बैनर भी रखा था। इसके अलावा उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल के साथ बाते करते हुए भी नजर आये। इन तीनों चीजों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। 

Trending


पंत मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी के बाद से अपने ठीक होने की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें लगातार प्रगति करते हुए देखा गया है। हालाँकि, भारतीय कीपर-बल्लेबाज को क्रिकेट एक्शन में लौटने में अभी भी लंबा समय है। कार दुर्घटना के दौरान लगी चोटों की वजह से पंत काफी समय तक मैदान से बाहर रहेंगे। भारत का यह सितारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज खेलने से भी चूक गए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की जगह बंगाल के युवा विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है। अभिषेक ने गुजरात के खिलाफ अपना डेब्यू किया है। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अमन हाकिम खान, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ। 

दिल्ली के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, खलील अहमद। 

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

गुजरात के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी: साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, श्रीकर भरत। 


Cricket Scorecard

Advertisement