आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड मार्केट में हलचल तेज है और इसी बीच चर्चा में आ गए हैं दो और बड़े नाम शार्दुल ठाकुर और अर्जुन तेंदुलकर। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक स्वैप डील को लेकर बातचीत चल रही है, जिसमें शार्दुल MI में आ सकते हैं और अर्जुन LSG का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों टीमों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में लगातार नई डील्स की खबरें सामने आ रही हैं। रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर जहां चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स सुर्खियों में हैं, वहीं अब मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भी एक दिलचस्प एक्सचेंज की चर्चा है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में जा सकते हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर की एंट्री मुंबई इंडियंस (MI) में हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ये डील पूरी तरह ट्रेड नहीं बल्कि एक ऑल-कैश ट्रांजैक्शन के रूप में हो सकती है, हालांकि दोनों फ्रेंचाइज़ी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
MI and LSG are in advanced talks for a possible Shardul Thakur–Arjun Tendulkar trade
CRICKETNMORE (cricketnmore) November 12, 2025
As per Cricbuzz, it could be treated as separate cash deals, with confirmation expected on November 15 pic.twitter.com/GYvDT0KFJC