IND vs NZ 5th T20I: टूटा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, Ishan Kishan ने हेमिल्टन में तूफानी पारी से रचा इतिहास (Indian Batter Ishan Kishan)
India vs New Zealand 5th T20I: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan T20i Records) ने रविवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। किशन ने 190.62 की स्ट्राईक रेट से 32 गेंदों में 91 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के जड़े।
2000 टी-20 इंटरनेशनल वाले तीसरे सबसे तेज
अपनी इस पारी में 45वां रन बनाते ही किशन ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 1345 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया औऱ उनसे आगे अभिषेक शर्मा (1024 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (1164 गेंद) ही हैं।