Joe Root 99 रन पर नाबाद रहकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 149 साल में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेट (Image Source: AFP)
India vs England 2nd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार विजयी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। टीम को आगे रखते हुए रूट ने अपना शतक पूरा नहीं किया और 133 गेंदों में नौ चौकों की बदौलत 99 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड भी बना दिया है।
149 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में वह इंग्लैंड के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं, जो चार बार 90 से 99 के स्कोर के बीच में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। इससे पहले रूट अपने इंटरनेशनल करियर में दो बार 90 रन के स्कोर पर और एक बार 91 रन के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
उनसे पहले एलन बॉर्डर, हर्शल गिब्स, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस और मोहम्मद यूसुफ इस लिस्ट में शामिल है।।