स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इस बात की जानकारी शुक्रवार (8 नवंबर) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पुष्टि की कि वे 2025 में एक बच्चे का स्वागत करेंगे। दोनों ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारी खूबसूरत ब्लेसिंग जल्द ही आने वाली है 2025 में।" इन दोनों की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाईया दे रहे है।
आपको बता दे कि क्रिकेटर केएल राहुल जनवरी 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये अभिनेत्री से पहली बार मिले थे। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए । शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और साथ में खूब तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं।