टीम इंडिया के विकेटकीपर KS BHARAT ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास,32 साल की उम्र में लिया बड़ा (Image Source: X.com/Twitter)
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (Srikar Bharat) ने इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 32 साल के भरत ने गुरुवार (4 जून) को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की।
2023 में डेब्यू करने वाले भरत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले,जिसमें उनके बल्ले से 221 रन से आए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था। इसके अलावा उन्होंने 113 फर्स्ट क्लास मैच में 6102 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 302 रन रहा। स्टंप के पीछे उन्होंने 18 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की।
भरत ने एक भरोसेमंद विकेटकीपर के तौर पर अपनी पहचान बनाई और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत की टीम का हिस्सा थे। हालाँकि, उच्चतम स्तर पर मौके मिलने के बावजूद वह टेस्ट टीम में अपनी स्थायी जगह पक्की नहीं कर पाए।