वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने कहा है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के शांत स्वभाव और प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं। बटलर ने कहा कि उन्हें धोनी का वो शॉट काफी पसंद है, जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का लगाकर 28 साल बाद भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।
बटलर ने किकबज से कहा, " मुझे धोनी का वो शॉट काफी पसंद है, जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था। धोनी ने जिस तरह से बल्ला घुमाया था, वह सबसे शानदार था। वह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास का संभवत: सबसे बड़ा पल था। मैं उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करता हूं।"
उन्होंने कहा, " मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है क्योंकि वे उनके लिए मायने रखते हैं। ऐसा नहीं लगता कि वह इस बात की बहुत अधिक चिंता करता है कि वह कैसा दिखते हैं।"