VIDEO: BAN vs PAK टेस्ट मैच में ब्रॉडकास्टर्स से हुआ बड़ा ब्लंडर, पाकिस्तानी टीम में नजर आए टीम इंडि (Image Source: X)
बांग्लादेश और पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान लाइव प्रसारण में एक ऐसा ब्लंडर देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ब्रॉडकास्टर्स की एक बड़ी गलती की वजह से पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में भारतीय खिलाड़ियों के नाम दिखने लगे।
शुक्रवार (8 मई) से ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (9 मई) को एक बेहद अजीब वाकया देखने को मिला। लाइव मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से ऐसी गलती हो गई, जिसने कुछ पल के लिए फैंस को भी हैरान कर दिया।
दरअसल, मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन दिखाने के लिए एक ग्राफिक चलाया गया, लेकिन उसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जगह भारतीय क्रिकेटर्स के नाम दिखाई देने लगे।