IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जान वाले आईपीएल 2026 के इस मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, जिससे पंजाब किंग्स अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई, जबकि KKR का भी खाता खुल गया।
सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में IPL 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना था। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
कोलकाता की टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए थे। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे, उनकी जगह नवदीप सैनी और रोवमन पॉवेल को मौका मिला। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।