इंग्लिश क्रिकेट में नस्लवाद कांड के खुलासे के बाद भूचाल आ चुका है। यॉर्कशायर के पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक के बाद इंग्लैंड की पहली महिला अश्वेत क्रिकेटर एबोनी रैनफोर्ड ब्रेंट ने भी नस्लवाद को लेकर अपना दर्द साझा किया है। एबोनी रैनफोर्ड ब्रेंट ने धमकी और गाली भरे लेटर को ही शेयर कर दिया है।
लेटर में लिखा है, 'वाइट क्रिकेट कल्चर ही क्रिकेट कल्चर है। तुम पागल, बेवकूफ Bitch हो। तु्म्हें किसने निमंत्रण दिया। यहां से चली जाओ Bitch।' इसके अलावा शेयर किए गए लेटर में व्हाइट क्रिकेट कल्चर की दुहाई देते हुए उन्हें जमकर धमकियां और गालियां दी गई थीं।
एबोनी रैनफोर्ड ब्रेंट ने 2001 में महज 17 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उस वक्त वे इकलौती और पहली अश्वेत महिला क्रिकेटर थीं जो इंग्लैंड के लिए खेल रही थीं। बता दें कि इस पूरे मामले में माइकल वॉन से लेकर मैथ्यू होगार्ड तक कई बड़े नाम सामने आए हैं।
Interesting… Born in South London but apparently I was found naked in Africa as a primitive Had some letters in my time but this one up there! pic.twitter.com/Z4QhATia1B
— Ebony-Jewel Rainford-Brent MBE (@ejrainfordbrent) November 17, 2021