IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने LSG को दिया 160 रन का लक्ष्य,रविंद्र जडेजा ने खेली सबसे बड़ी पारी (Image Source: BCCI)
LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान को 32 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 32 रन के कुल स्कोर पर ही ध्रुव जुरेल औऱ वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए।
जायसवाल ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए,जबकि जुरेल गोल्डन डक हुए, दोनों लगातार दो गेंदों में आउट हुए। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 8 रन की धीमी पारी खेली।