IPL 2026, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उतार-चढ़ाव भरी पारी के बावजूद 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार पारी खेली। आखिरी ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। हालांकि विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए और देवदत्त पडिक्कल भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।