Virat Kohli इतिहास रचने से 92 रन दूर, IPL में कोई क्रिकेटर नहीं बना सका है ये रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा।
9000 IPL रन
कोहली ने आईपीएल में 273 मैच की 265 पारियों में 39.76 की औसत से 8908 रन बनाए हैं। उन्हें 9000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 92 रन की दरकार है और अगर वह इस आंकड़े को छू लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।