विराट कोहली IPL 2026 में बना सकते हैं 4 महारिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया है ऐसा (Image Source: AFP)
Virat Kohli IPL 2026 Records Preview: आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में शुमार आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस सीजन कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
आईपीएल में 9000 रन
कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने अभी तक 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं। अगर इस सीजन 339 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।