रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे होने वाले हैं। दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। ये ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक महिला द्वारा शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक शोषण का आरोप लगाए जाने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है।
महिला ने कहा था कि वह पिछले पांच सालों से इस क्रिकेटर को डेट कर रही है। महिला ने दयाल पर आरोप लगाया कि उसने शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से उसका शोषण किय़ा है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। ये धारा धोखे या शादी के झूठे वादे के जरिए किए गए यौन कृत्यों से संबंधित है। अगर दयाल दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।
एफआईआर के मुताबिक, महिला ने दावा किया है कि वो यश दयाल के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रही और इस दौरान वो उसके परिवार से भी मिली। उसने आरोप लगाया कि दयाल ने अपने रिलेशनशिप के दौरान उसका मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण किया। जब उसे उसके असली इरादे का पता चला तो मामला और बिगड़ गया। महिला ने बताया कि क्रिकेटर ने उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया।