ICC Women's ODI World Cup 2025 Prize Money: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार (1 अगस्त) को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दिया। बता दें कि यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।
8 टीमों के इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर यानी करीब 122 करोड़ रुपये है, जो 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित पिछले एडिशन की 3.5 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी से 297 प्रतिशत अधिक है। वहीं यह प्राइज मनी आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की प्राइज मनी से भी अधिक है। बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 88 करोड़ रुपये थी।
टूर्नामेंट के 13वें एडिशन जो भारत में गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई और विशाखापत्तनम और श्रीलंका में कोलंबो में पांच वेन्यू पर खेला जाएगा, उसके विजेता को 4.48 मिलियन डॉलर मिलेंगे यानी करीब 39 करोड़ रुपये मिलेंगे। जो तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया को सातवां वर्ल्ड कप जीतने पर मिले 1.32 मिलियन डॉलर से 239 प्रतिशत अधिक है। पिछले पुरुष वर्ल्ड कप में विजेता टीम को 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी।
The Women’s ODI World Cup 2025 prize pool is set at $13.88 million! pic.twitter.com/q2FQhOQoUw
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) September 1, 2025