भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन लंच ब्रेक तक बिना विकेट खोये 26 ओवर में 121 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़े। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने आये यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआती 10 ओवर में 46 रन जोड़ लिए थे। वहीं रोहित ने 19वां ओवर करने आये केमार रोच की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित और यशस्वी ने 20.5 ओवरों में 100 रन की साझेदारी की। 23वां ओवर करने आये अल्ज़ारी जोसेफ की चौथी गेंद पर चौका जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया।
भारत ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में बिना विकेट खोये 121 रन बना लिए है। लंच ब्रेक के समय कप्तान रोहित 102 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं यशस्वी जायसवाल 56 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।