राजस्थान रॉयल्स(RR) के खिलाफ जयपुर में खेले जा रहे IPL 2025 के 50वें मैच में रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस(MI) के लिए 6000 रन पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। यह रिकॉर्ड(Record) उन्होंने कुमार कार्तिकेय(Kumar Kartikeya) की गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर पूरा किया।
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने 6000 रन पूरे किए।
Rohit Sharma becomes the first player to have completed 6000 runs for Mumbai Indians in the IPL. pic.twitter.com/U3JqyY9lrP
— MI Fans Army™ (MIFansArmy) May 1, 2025
मैच की शुरुआत में रोहित को इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए 29 रनों की जरूरत थी। उन्होंने यह आंकड़ा राजस्थान के स्पिनर कुमार कार्तिकेय की फुल टॉस गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाकर पूरा किया।