Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ते हुए सचिन और विराट की इस लिस्ट में बनाई जगह

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए है। वहीं इंग्लैंड 246 के स्कोर पर सिमट गया था।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap January 25, 2024 • 18:30 PM
रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ते हुए सचिन और विराट की इस लिस्ट में बनाई जगह
रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ते हुए सचिन और विराट की इस लिस्ट में बनाई जगह (Image Source: Google)
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज गुरुवार (25 जनवरी) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन मेजबान टीम मेहमान टीम पर हावी रही। इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन 64.3 ओवरों में 246 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। वहीं भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए है और वो इंग्लैंड के स्कोर से 127 रन पीछे है। इस मैच में बल्ले से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इस  दौरान उन्होंने सौरव गांगुली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में गांगुली को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर आ गए। 

रोहित को सौरव गांगुली से आगे निकलने के लिए 14 रनों की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा सफलतापूर्वक किया। रोहित शर्मा की 24 रनों की पारी के बाद उनके नाम 468 पारियों में 43.29 की औसत से 18444 रन दर्ज है, जिसमें 46 शतक और 100 अर्द्धशतक शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर 782 पारियों में 34357 रनों के साथ टॉप पर हैं। विराट कोहली 522 पारियों में 26733 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ है। उन्होंने 504 पारियों में 24064 इंटरनेशनल रन बनाये है। सौरव गांगुली के नाम 421 पारियों में 18433 रन दर्ज है। 

Trending


इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर- 34357 रन 

विराट कोहली- 26733 रन 

राहुल द्रविड़- 24064 रन 

रोहित शर्मा- 18444 रन 

सौरव गांगुली 18433

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की बात करें तो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने लिए। 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में गए। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाये। उन्होंने 88 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 58 गेंद में 5 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। 

भारत की तरफ से पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल 70 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं शुभमन गिल 43 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों बल्लेबाज 39* (65) रन जोड़ चुके है। जायसवाल ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 80 (75) रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच। 


Cricket Scorecard

Advertisement