Shyreas Iyer Unwanted Record: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IRE vs IND 1st T20) बीते शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब पर खेला गया था जहां मेजबान टीम ने 182 रन डिफेंड किए और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 34 रनों से माद दी। गौरतलब है कि इसी के साथ अब श्रेयस अय्यर का नाम विराट कोहली (Virat Kohli) वाली एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर अब भारत के ऐसे सिर्फ चौथे टी20 खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी कप्तानी के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सिर्फ विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल की कैप्टेंसी में ये अनचाहा रिकॉर्ड बना था।
कप्तान के तौर पर अपना पहला T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान
- विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, कानपुर 2017
- ऋषभ पंत बनाम साउथ अफ्रीका, दिल्ली 2022
- शुभमन गिल बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे 2024
- श्रेयस अय्यर बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट 2026