Gujarat Titans Probable Playing XI Vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच बुधवार, 08 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
शुभमन गिल की होगी वापसी: गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि GT फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि अब वो पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जान लें कि ये दिग्गज बल्लेबाज़ 176 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 6 सेंचुरी और 32 हाफ सेंचुरी ठोककर 5,451 रन बनाए हैं।
कुमार कुशाग्र का कटेगा पत्ता: कैप्टन गिल की वापसी के साथ गुजरात टाइटंस के प्लेइंग कॉम्बिनेशन से सीधे तौर पर 21 साल के कुमार कुशाग्र का नाम कट जाएगा जिन्होंने पिछले मुकाबले में साईं सुदर्शन के साथ ओपनिंग की थी। इस मुकाबले में वो राजस्थान रॉयल्स के सामने 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।