India vs Sri Lanka 1st Test Day 5: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 197 रनों की दरकरा है, वहीं भारतीय टीम 4 विकेट दूर है।
4 विकेट के नुकसान पर 84 रन से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहले सत्र के शुरूआती डेढ़ घंटे शानदार खेल दिखाया और अहम साझेदारी की। कप्तान धनंजय डी सिल्वा औऱ सोनल दिनुशा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों में 95 रन की अहम साझेदारी की।
डी सिल्वा के रूप मे पांचवां झटका लगा, जिन्होंने 151 गेंदों में 59 रन बनाए। उनके अलावा निरोशन डिकवेला (10) सस्ते में आउट हुए। पहले सत्र के अंत पर सोनल 112 गेंदों में 65 रन और केशरा नुवानथा 27 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।