महारिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर, Stafanie Taylor ने रच डाला इतिहास (Stafanie Taylor)
Women T20I Records: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor T20I Records) ने बुधवार (7 अक्टूबर) को जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ हरारे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल खेल में अपने ऑलराउंडर खेल से इतिहास रच दिया।
टेलर ने बल्लेबाजी में 39 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए और गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए।
टेलर दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे ज्यादा रन औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले सोफी डिवाइन हेले मैथ्यूज और ईशा ओज़ा ने ही यह कारनामा किया था।