Aiden Markram (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने सोमवार को कनाडा के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में अर्धशतक लगाया। इसी के साथ सलामी बल्लेबाज मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 'नंबर-2' बन गए हैं।
इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स शीर्ष पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 5 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक के साथ एडेन मार्करम 4-4 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस मुकाबले में मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 6 ओवरों में 66 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 1 विकेट खोकर 66 रन बनाए थे।