अजमतुल्लाह उमरजई ने तोड़ा मोहम्मद नबी और गुलाबदीन नायब का रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के लिए यादगार रहा। हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उमरजई ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय टी20 का यह सबसे तेज अर्धशतक है।
शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। उमरजई 21 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड मोहम्मद नबी और गुलाबदीन नायब के नाम था। नबी ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 21 गेंद पर अर्धशतक लगाया था जबकि गुलाबदीन नायब ने भी 21 गेंद पर ही 2024 में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।