Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं, लेकिन इस बीच कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स भी बने। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने से जुड़ा है। आइए, इस लिस्ट में शामिल शीर्ष खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल: साल 2012 से 2025 के बीच मैक्सवेल ने पांच टीमों की ओर से कुल 141 मैच खेले, जिसमें 19 बार खाता नहीं खोल सके। इस लीग में मैक्सवेल ने 23.88 की औसत के साथ 2,819 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल में 161 छक्के और 237 चौके लगाए हैं।
दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच कुल 257 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक 18 बार शून्य पर आउट हुए। इस लीग में उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।