ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा। बांग्लादेश से मिले 221 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 28.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कमाल की रही। जॉर्जिया वोल और फोएबे लिचफील्ड की जोड़ी शानदार लय में दिखाई दी और उन्होंने महज 119 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की इस सलामी जोड़ी के आगे बांग्लादेश की गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आईं।
लिचफील्ड ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में लिचफील्ड ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, जॉर्जिया ने शानदार बैटिंग करते हुए 81 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 131 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 19 चौके लगाए। वहीं, एलिसा पेरी 22 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।