T20 World Cup: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आए हैं। टीम इंडिया रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने 'सुपर-8' अभियान की शुरुआत करेगी, जिससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा का सपोर्ट किया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की वापसी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट सलामी बल्लेबाज की फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं है। कप्तान को यह भी लगता है कि टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक अपने खराब दौर को खत्म करेंगे और टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सूर्या ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक की फॉर्म को लेकर परेशान हैं। वे अभिषेक की फॉर्म को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? लेकिन मैं उन टीमों के बारे में सोचता हूं जो उसके खिलाफ खेलने वाली हैं, अब जब उन्होंने अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है, तो बाकी जवाब आप जानते हैं।"