Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेला। एलएसजी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उन्हें अपनी टीम और कप्तान पर पूरा भरोसा है।
संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, "यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से जवाब देंगे। हमारे फैन्स, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूती से वापस आएंगे। इस सीजन में एलएसजी की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।"
आईपीएल 2025 में सातवें स्थान पर रही एलएसजी से मौजूदा सीजन के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निराश किया।