IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: वार्म-अप मैच चार दिन के बजाय अब इतने दिन का होगा (Image Source: IANS)
Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के दौरे के लिए कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले होने वाले अभ्यास मैच की अवधि एक दिन कम कर दी है।
पहले यह मैच चार दिन का तय था, लेकिन अब यह तीन दिवसीय वार्म-अप मैच होगा।
श्रीलंका क्रिकेट ने शनिवार को एक बयान में कहा, "टीम इंडिया निर्धारित चार दिवसीय मैच के बजाय अब 3 दिन का वार्म-अप गेम खेलेगी। यह मैच 7 अगस्त से कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड्स पर शुरू होगा।"