श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अय्यर ने टॉस जीतकर यह कारनामा किया।
भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है, जिन्होंने मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच 7 मुकाबलों में ऐसा किया था। वहीं, विराट कोहली अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के बीच 6 टॉस जीते। रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022), एमएस धोनी (सितंबर 2007) और श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026) लगातार 5-5 टॉस जीतने के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।
श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव के स्थान पर भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर बतौर कप्तान अब तक सभी 5 टी20 मुकाबले में टॉस जीते हैं, लेकिन भारत को एक भी मुकाबला जिता नहीं सके।