आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने 241 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई।
ये आरसीबी की इस सीजन में तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी जीत कर 8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 4 में से 3 मैच जीत कर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 4 में तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर है।