Mumbai: IPL 2026 - Mumbai Indians vs Chennai Super Kings (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस (जीटी) का सामना करेगी। आईपीएल 2026 का 37वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।
टूर्नामेंट अब अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है। प्वाइंट्स टेबल पर दोनों टीमें एक जैसी स्थिति में हैं। दोनों ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में तीन-तीन जीत और चार-चार हार का सामना किया है। सीएसके फिलहाल पांचवें पायदान पर मौजूद है, जबकि जीटी सातवें स्थान पर है।
इस मैच में जीत किसी भी टीम के लिए बहुत अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इससे उन्हें लय हासिल करने और प्वाइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने में मदद मिलेगी।