New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे। डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, जीटी की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।