Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें ऐसा मैच चाहिए था जिसमें हर कोई आकर अपना योगदान दे सके। पिछले मुकाबले में हमने बस अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। हम बस मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते थे और चीजें हमारे हिसाब से हुईं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर को जगह दी है। टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन यह 50-50 वाला फैसला था। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है और यहां वानखेड़े स्टेडियम में आपको अच्छी बैटिंग करनी होगी, चाहे आप पहले बैटिंग कर रहे हों या गेंदबाजी। हम बस अच्छी बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हम सच में बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस बात यह है कि हम कुछ मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर खेल रहे हैं।"