Lucknow: IPL 2026 - Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru (Image Source: IANS)
Lucknow Super Giants: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही डेविड के खाते में 2 डिमेरिट प्वाइंट्स भी जुड़े हैं।
10 मई को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैच के दौरान यह घटना हुई। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई तब शुरू की गई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डगआउट से टिम डेविड का मिडिल फिंगर दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
डेविड को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या बेइज्जती करने वाला हो।