Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया।
5 में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद आरआर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि 5 में से 2 मैच जीतकर एसआरएच चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर इस टीम ने अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था। इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला।