Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हुई। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही। ऋतुराज 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल 2026 में ऋतुराज का लगातार खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस सीजन खेली 5 पारियों में ऋतुराज का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 12.6 का रहा है। वह 5 मुकाबलों में महज 63 रन बना सके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 105 का रहा है।
ऋतुराज आईपीएल 2026 में एक बार भी 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। 5 मुकाबलों के बाद उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन रहा है।