New Delhi: IPL 2026 - Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru (Image Source: IANS)
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने जीत के लिए 156 रन का टारगेट रखा है।
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए डीसी ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 29 रन जुटाए।
निसांका 15 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल ने 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन टीम के खाते में जोड़े। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 69 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे।