New Chandigarh: IPL 2026 - Punjab Kings vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे पर कैद हुए।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।
भारतीय कानून के अनुसार, 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम' (पीईसीए) 2019 के तहत वेप या ई-सिगरेट का उपयोग करना गैर-कानूनी है। यह अधिनियम भारत में ई-सिगरेट और वेप के उत्पाद, बिक्री, खरीद, आयात और विज्ञापन पर रोक लगाता है।