Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 6 विकेट से हरा दिया।
मैच के बाद एलएसजी के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मुकुंद ने कहा, "मैं एलएसजी को लेकर बहुत निश्चित नहीं हूं। वे आईपीएल में बहुत युवा हैं। गुजरात टाइटंस (जीटी) भी एलएसजी के साथ ही 2022 में बनी थी, जो धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है। वे सीजन का अपना पहला गेम हार गए हैं, लेकिन आप जानते हैं कि जीटी किसी खास दिन क्या करेगी। वे अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं। वे अपने स्पिनर्स के अनुभव पर भरोसा करते हैं। लखनऊ के साथ, आपको हमेशा ऐसा लगता है कि टीम के अंदर कोई पहचान नहीं है।"
अभिनव ने कहा कि एलएसजी के लिए शीर्ष में मिशेल मार्श और एडेन मार्करम बेहद शानदार हैं, लेकिन इसके बाद भरोसे की कमी है। टीम में हमेशा से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। मार्क वुड कभी-कभी आकर पांच विकेट ले लेते हैं, लेकिन ये हमेशा नहीं होता, जो टीम की सबसे बड़ी दिक्कत है।