Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
मार्श का यह आईपीएल में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके साथ ही उन्होंने इकाना स्टेडियम में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इकाना के मैदान पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने इस मैदान पर सिर्फ 18 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए थे।
मार्श आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। एलएसजी की ओर से सबसे तेज अर्धशतक निकोलस पूरन ने लगाया है। उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।